हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिला गंगा समिति में दो श्रेणियों में नये सदस्यों को नामित किया जाना है। इसके लिए जनपद के नागारिक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम श्रेणी में ब्लॉक सांडी के तेरवा पुरसौली, जैतपुर, मंसूरपुर, उमरौली, और नगरा साहसी छोछपुर, कटरी छोछपुर, चंद्रपुर पंसाला, ब्लॉक बिलग्राम में कटरी बिछुईया, कटरी परसोला, कटरी बिलुही (जरैला), कटरी छिबरामऊ, मयौरा(कटरी महदेवा), ब्लाक माधौगंज में कुतुआपुर सिसला, माहिमपुर और मगरहा, ब्लॉक मल्लावां में मंसूरनगर, शाहपुर पंवार पंसाला, शाहपुर पंवार सिसला गांव चयनित हैं। द्वितीय श्रेणी में जिले के समस्त सम्मानित व्यपारी जिन्होंने नदी संरक्षण, जल संरक्षण, परम्परागत जलस्रोतों का संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया गया हो, वे आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...