चतरा, जनवरी 16 -- चतरा, संवाददाता। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति चतरा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप-विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में जिला गंगा समिति के सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विगत माह में जिला गंगा समिति द्वारा निरंजना नदी (फल्गु नदी) के जीर्णोद्धार क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न भागों में स्वच्छता को लेकर संचालित किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा नदी स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही निरंजना नदी (फल्गु नदी) के उद्गम स्थल के जीर्णोद्धार क्षेत्र के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव...