धनबाद, जून 14 -- धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तारगा चौक के समीप शनिवार की सुबह जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर महुदा थाना के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि जब्त ट्रैक्टर तेलमच्चो के पिंटु साव व दीपक उर्फ गुजर महतो का है। ट्रैक्टर तेलमच्चो घाट से बालू लोड कर कतरास की ओर जा रहे थे। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि अवैध खनन व बालू परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...