जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद जी, डीटीओ धनंजय, डीएमओ सतीश नायक, एसडीपीओ घाटशिला व अन्य डीएसपी समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, सीओ, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही नदियों से बालू निकालने एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा...