जिला क्षय रोग केंद्र में डॉक्टर न मिलने से मरीज हुए परेशान
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला क्षय रोग केंद्र में शनिवार को एक बार फिर चिकित्सक के समय पर न पहुंचने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से इलाज के लिए पहुंचे दूर-दराज के मरीज डॉक्टर के अभाव में बैठे रहे। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल जोशी टोला में तैनात डॉ. अशफाक को केंद्र भेजकर मरीजों के उपचार की व्यवस्था कराई। यह भी पढ़ें- आरोग्य मंदिर पर 10 बजे तक लटका रहा तालामरीजों की शिकायतें शनिवार सुबह जिला क्षय रोग केंद्र पहुंचे मरीजों ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से इलाज के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक चिकित्सक उपलब्ध नहीं हुए। कुरैया निवासी गंगा देवी, बाबूराम और तिलक राम तथा गहोनिया निवासी मुख्तयार समेत कई मरीजों ने बताया कि डॉक्टर के न आने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। कुछ मरीज लंबे इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.