जिला क्षय रोग केंद्र में एक्स-रे सेवा ठप, मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे मरीज
पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र में एक्स-रे तकनीशियन न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। केंद्र पर आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श तो मिल रहा है, लेकिन एक्स-रे जांच के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इससे खासकर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शासन की तबादला नीति के तहत जिला क्षय रोग केंद्र में तैनात एक्स-रे तकनीशियन मुकेश का गैर जनपद तबादला हो चुका है। वहीं डार्क रुम सहायक की ड्यूटी कैंप में लगाए जाने से केंद्र पर एक्स-रे सेवा प्रभावित है। टीबी रोगियों के उपचार और निगरानी में एक्स-रे जांच महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन तकनीशियन के अभाव में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- डॉ. एके गुप्ता को मिला जिला क्षय रोग केंद्र का कार्यभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.