पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर इस समय मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने क्षय रोग केंद्र पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। काम में लगे लोगों से गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली। कहा कि काम बेहतर ढंग से तय समय में पूरा किया जाए। किसी प्रकार की गुणवत्ता में लापरवाही नहीं चलेगी। सीएमओ ने बताया कि क्षय रोग केंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर शासन से बजट जारी होने के बाद काम शुरु किया गया है। ठेकेदार को तय समय पर गुणवत्ता के साथ काम करने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...