पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र का वर्षों से जर्जर पड़ा भवन आखिरकार मरम्मत की राह पर आ गया है। भवन की खराब हालत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब नामित कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। काफी समय से जिला क्षय रोग केंद्र के भवन की हालत बदतर बनी हुई थी। जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा था, दीवारों में दरारें थीं और छत की स्थिति भी चिंताजनक थी। इससे यहां इलाज कराने आने वाले टीबी मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे।भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अब भवन की मरम्मत कराई जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल ...