लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, संवाददाता। 60वीं यूपी राज्य क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन हेतु ट्रायल 27 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 8 बजे से होगा। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि चयन विभिन्न आयु वर्गों में किया जाएगा। 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए 25 जनवरी 2010 से 24 जनवरी 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। 18 वर्ष आयु वर्ग में 25 जनवरी 2008 से 24 जनवरी 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ियों के लिए पुरुषों की 6 किमी और महिलाओं की 4 किमी दौड़ आयोजित की जाएगी। वहीं 20 वर्ष आयु वर्ग के लिए 25 जनवरी 2006 से 24 जनवरी 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ियों को पुरुष वर्ग में 8 किमी और महिला वर्ग में 6 किमी दौड़ में हिस्सा लेना होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94150...