बागेश्वर, अप्रैल 6 -- सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दरबार में अनुपस्थित रहने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 20 शिकायतें दर्ज की गईं। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई। शिकायतों में सड़क, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, पेयजल और आपदा प्रबंधन से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा। जिन अधिकारियों का कॉलिंग प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम पाया गया, उनका वेतन अग्रिम आदेश तक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.