दुमका, जनवरी 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका जिला क्रिकेट संघ का विस्तार किया गया, जिसमें डा. तुषार ज्योति को कन्वेनर, विवेक नंदन को उपाध्यक्ष और सुवेंदु चक्रवर्ती, चंदन गोराई, संजीव सिंह, सीतेश साहा, आनंद कश्यप मोंटी, सूरज पाठक और पीटर टुडू को एग्जीक्यूटिव मेम्बर बनाया गया है। सचिव शावार्न मनोज कुणाल ने बताया कि इस विस्तार में पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव और युवा खिलाड़ियों के जोश का समागम है, जिससे भविष्य में जिला क्रिकेट संघ, दुमका एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। सचिव ने नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संघ के सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए समिति में शामिल होने की सहमति दी। आने वाले समय में इस जिला से कई बढ़ते हुए क्रिकेट खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। उन्होंने नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संघ के सकारात्मक प्रयासों से दुमका क्रिकेट ...