वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमौली भगतूवा स्थित जार्डन मैदान पर शनिवार को बाबू तैलंग ट्रॉफी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें 12 बार की चैंपियन आनंद क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में बनारस ब्रदर्स क्लब को सात विकेट से हरा दिया।आनंद क्रिकेट अकादमी के कप्तान दिव्यप्रकाश सिंह ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बनारस ब्रदर्स क्लब की पूरी टीम 33.3 ओवर में 161 रन पर आलआउट हो गई। सुनील ने 44 रन, शिवम ने 24, पंकज ने 19 रन एवं प्रद्युम्न राय ने 17 रन बनाए। सत्यम सिंह ने 33 रन देकर चार, अरमान आलम ने 4 विकेट लिये। जवाब में अकादमी ने 21.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 165 रन बना लिये। अभय ने नाबाद 58, अनुराग 43 और सौरभ कुमार ने 35 रन बनाये। अरमान आलम प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.