चम्पावत, जनवरी 8 -- टनकपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वाधान में सीनियर वर्ग की जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल लिया गया। जिला समंवयक राहुल पवार ने बताया कि ट्रायल में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि खिलाड़ियों के चयन के बाद कैंप लगाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल में क्रिकेट कोच मनोज टकवाल, नरेंद्र अधिकारी, हिमांशु चौहान, सुनील यादव, भास्कर नंद पोखरियाल ने सहयोग दिया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.