लोहरदगा, मार्च 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक बुधवार शाम चार बजे बैठक होगी।इसमें टी-टवेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर चर्चा होगी। टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों की आठ टीमें शामिल होंगी।टीमों की फ्रेंचाइजी होगी। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...