वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष कराई जाने वाली जिला कैरम समर लीग इस बार 24 मई से प्रारंभ होकर 4 जून तक इंग्लिशयालाइन स्थित चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में खेली जाएगी। इसमें सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित युगल के मैच भी कराए जाएंगे। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे के बीच होगी। वाराणसी कैरम एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर एसोसिएशन के खिलाड़ियों की नई रैंकिंग की शुरुआत भी होगी। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई होगा। यह निर्णय मंगलवार को इंग्लिशया लाइन स्थित वाराणसी कैरम एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय अंतर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट चार से अध्यक्षता संगठन के महासचिव बैजनाथ सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रू...