साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। जिला के 45 सरकारी स्कूल मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। संबंधित स्कूल को जल्द ही विभाग स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। दरअसल,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पिछले दिनों मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी)2025-26 का ऑन लाइन आयोजन कराया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और हाईजीन के मानकों को प्रोत्साहित करना था। इसके तहत स्कूलों में पीने के साफ पानी, शौचालयों की उपलब्धता, हैंडवॉश सुविधा, मासिक धर्म प्रबंधन, स्कूल सुरक्षा और पर्यावरण अनुकूलन को सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का चयन विभिन्न श्रेणियों में किया जाता है। उसके बाद विजेता स्कूलों को श्रेणी के अनुसार पुरस्...