रांची, दिसम्बर 15 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची जिले के सभी 18 प्रखंड में सोमवार से लैंपस और पैक्स के जरिए 43 धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान लेने का काम शुरू हुआ। सभी केंद्र पर फोर जी ई पॉश डिवाइस से बायोमीट्रिक सत्यापन के साथ सुरक्षित लेनदेन सुनिश्चित करने की सुविधा किसानों के लिए बहाल की गई है। किसानों से मिले धान के लिए सरकार की ओर से बोनस के साथ प्रति क्विंटल 2450 रुपये एकमुश्त त्वरित भुगतान किया जा रहा है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किसानों से धान सीधे सरकार को बेचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि ई-उपार्जन मोबाइल एप्लिकेशन से किसान स्वयं पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर से 3.50 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए कुल 7755 किसान निबंधित हैं।...