जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर । जिला के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को एनीमिया जांच कैंप लगाया गया। यह कैंप विभिन्न सरकारी स्कूलों में भी लगाने का निर्देश दिया गया है और वहां जांच के बाद जरूरतमंद छात्राओं को दवाइयां कभी वितरण किया जाएगा। इस संबंध में वहां जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।आरबीएस पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत पांडा ने बताया कि सोमवार से ही शुरू हुआ यह अभियान पूरे जिले भर में चलाया जा रहा है और लक्ष्य के रूप में जिला के अधिक से अधिक महिलाओं की जांच करना है जो एनीमिया की शिकार है और उन्हें दवाई भी दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.