साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने साहिबगंज जिला के तीनों नगर निकायों के लिए सामान्य व व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर साहिबगंज नगर परिषद के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में जावेद अनवर इदरीसी, बरहरवा नगर पंचायत के लिए अनवर हुसैन तथा राजमहल नगर पंचायत के लिए सलमान जफर खिजरी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी क्रम में निर्वाचन व्यय की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए साहिबगंज नगर परिषद के लिए रितेश कुमार, राजमहल नगर पंचायत के लिए मंगल उरांव एवं बरहरवा नगर पंचायत के लिए राजन जॉन खलखो को व्यय प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.