कटिहार, मई 16 -- कटिहार। निज संवाददाता ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर केंद्र सरकार के द्वारा ई फार्मेसी नीति के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया गया। तैयारी समिति के संयोजक शंकर गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए 20 मई को होने वाली हड़ताल के दिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक सेवा के लिए कुछ दुकानें खुली रखने का निर्णय किया गया है। चिन्हित दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानदार हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीति के विरोध में सहयोग करेंगे। बैठक में सचिव पंकज साह, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, संदीप अग्रवाल, मधुकर कुमार, संजय कुमार झा, लक्ष्मी अग्रवाल, विमल कुमार, विनोद भगत, विजय भगत आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को संभल बंद की तैयारी, निकल...