पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने पलामू स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को वर्तमान समय की प्रासंगिकता के अनुरूप बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 87 लाख रुपया प्रदान किया है। इनमें 5 लाख रूपये की राशि पुस्तकालय आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा पर खर्च किया जाएगा। उपायुक्त समीरा एस के निर्देशानुसार उप-विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला पुस्तकालय, पलामू के जीर्णोद्धार, नई पुस्तकों की खरीद, आरएफआईडी तकनीक के माध्यम से पुस्तकालय को आधुनिक एवं पुस्तकालय को सुव्यवस्थित बनाने सहित अन्य प्रस्तावों पर विमर्श किया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश, भवन निर्माण विभाग से सचिन कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.