मधुबनी, मार्च 26 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार राज्य किसान सभा के बिहार राज्य के संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मधुबनी जिला कमिटी किसान कौंसिल के जिला अध्यक्ष रामजी यादव और सचिव सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में मधुबनी जिला कृषि कार्यालय पर 2 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को बड़े स्तर पर फसल का नुक़सान हुआ है, श्री यादव ने कहा कि आंधी, तूफान और बारिस से किसानों का गेहूं, मक्का, दलहन, तेलहन के साथ आम फसल को भारी नुकशान हुआ है, किसान अपनी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार किया था, जिसको बेमौसम बारिश, आंधी ने तबाह कर डाला, डीईओ अपने स्तर से फसल नुकसान का जांच कराकर किसानों को प्रर्याप्त मुआवजा के लिए राज्य सरकार से मांग कर किसानों के बीच फ़सल क्षति की मुआवजा देने की घोषणा करे ताकि किसानों को ...