पलामू, जून 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता हुई। बैठक में 5 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गई। जिसमें जिला के खिलाड़ियों को आमंत्रित कर कुश्ती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

कुश्ती प्रशिक्षण की शुरुआत बैठक में निर्णय लिया गया ठेठाईटांगर प्रखंड के जामबहार और कुरडेग प्रखंड के कुसियारपानी में कुश्ती प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए कुश्ती संघ के बालवीर प्रसाद को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर वर्ष 2026-30 के लिए नई समिति का गठन करते हुए बसंत बा: को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर, सुषमा प्रधान को, सचिव राजू मांझी को, संयुक्त सचिव धनंजय कुमार, लक्ष्मी कुमारी को, कोषाध्यक्ष बलबीर प्रसा...