मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला किसान सभा का एक दिवसीय सम्मेलन बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के सभागार में रविवार को हुआ। अधिवक्ता महेंद्र राय और बीरेन्द्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। पूर्व जिला पार्षद मदन प्रसाद को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष, बिरेन्द्र प्रसाद यादव को सचिव और रामभजन सिंह को सह सचिव चुना गया। शिवचंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले बिहार प्रदेश किसान सभा के महामंत्री विनोद कुमार ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। मौके पर अशोक कुमार, जगदीश गुप्ता, वीरबहादुर सहनी, नमिता सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...