कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा की जिला कार्यसमितियों का ऐलान होने के बाद अंतर्कलह सामने आने लगी है। उत्तर जिला इकाई में कोई पद न मिलने से नाराज मंडल प्रभारी आनंद मिश्र ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि 28 साल पहले भाजयुमो में जिला महामंत्री थे, इसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं की निष्ठा नहीं दिखती है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।शनिवार को देर रात प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत तीनों इकाइयों ने 25 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित की थी। इसके बाद पार्टीजनों के बीच असंतोष के स्वर मुखर होने लगे। तीसरे दिन मंडल प्रभारी आनंद मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंन...