जिला कार्यक्रम प्रबंधक व मलेरिया अधिकारी का वेतन रोका गया
अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक व जिला मलेरिया अधिकारी को वेतन रोक दिया गया। बैठक में मलेरिया एवं डेंगू की जांच एवं उपचार से संबंधित अद्यतन आंकड़े वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम पोर्टल पर समय से उपलब्ध न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही निजी चिकित्सालयों द्वारा की जा रही डेंगू एवं मलेरिया जांच की शत-प्रतिशत प्रविष्ट यूडीएसपी पोर्टल पर सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- दवा फेंकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.