कौशाम्बी, जुलाई 24 -- जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें अखंड भारत संकल्प दिवस व गो सम्मान यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के अन्य कार्यों की समीक्षा भी पदाधिकारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री अंशुमान ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, लेकिन इससे एक दिन पूर्व 14 अगस्त को ही देश का विभाजन किया गया। विभाजन का दर्द भारत का हर एक नागरिक सह रहा है. देश फिर से एक करने के लिये जिन कारणों से मनों में दरार पैदा होती है. उन कारणों को दूर कर भारत को अखंड बनाना होगा। यह आसान काम नहीं है. धार्मिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय शक्तियां सभी बाधाओं के रूप में खड़ी हैं। कहा कि सैन्य सा...