रामपुर, मार्च 21 -- जिला कारागार में 23 से 27 मार्च तक कैदियों-बंदियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। किसी भी रोग के गंभीर मरीजों की दवा नहीं चल रही होगी तो शुरू कराई जाएगी। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। वर्तमान में कारागार में करीब 950 कैदी-बंदी हैं। केंद्र सरकार के नाको अभियान के तहत इनकी टीबी, एचआइवी, हेपेटाइटिस बी व सी आदि की जांच की जाएगी। संबंधित रोगों से ग्रस्त कैदियों-बंदियों की जांच कर, दवा दी जाएगी। चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ की ड्यूटी का भी रोस्टर जारी किया गया है। नोडल अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि शिविर 23 मार्च से शुरू होगा। 26 को शिविर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय शिविर में जांच उपरांत बीमारी की पुष्टि होने पर उपचार शुरू कर द...