जिला कारागार में 100 से अधिक बंदियों ने किया योगाभ्यास
बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत जिला कारागार में दो दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ व योग स्पोर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने जेल में निरुद्ध बंदियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन व जानु चालन जैसी सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन और अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.