शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। शहीद दिवस की 95वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति पर आधारित नाटक "प्रणाम काकोरी" का मंचन हुआ, जिसने बंदियों और अधिकारियों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों के मानसिक सुधार में सहायक होते हैं। नाटक के माध्यम से काकोरी कांड के शहीदों के साहस और बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव डाला। कई बंदी इस दौरान भावुक नजर आए। मंचन जनपद के क...