उरई, जनवरी 5 -- उरई। जहरखुरानी के मामले में सात साल की सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से जिला कारागार में मौत हो गई। गंभीर हालत में जेल स्टाफ से मेडिकल कॉलेज उरई ले गया था जहां उसे मृत बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने अचानक हुई मौत पर आशंका तो जाहिर की है पर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। उरई के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी 58 वर्षीय मेवालाल को 15 साल पहले परिवार की ही सुषमा देवी ने पति अखिलेश कुमार की जहर खाकर मौत हो जाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मेवालाल ने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके पति को जहर दिया है। इस मुकदमें में 30 अगस्त 2024 को मेवालाल को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सात साल की सजा सुनाई थी जबकि अन्य साथियों को निर्दोष करार दिया था ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.