ललितपुर, मार्च 16 -- ललितपुर। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने सोमवार को जिला कारागार ललितपुर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं।निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के सचिव को जिला कारागार में पाकशाला में भोजन मेन्यू के मुताबिक पकता मिला। यहां स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली। खाद्य सामग्री की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में पायी गयी। पुरुष बंदी बैरक सहित विभिन्न बैरकों की साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता के अधिकार से अवगत कराया गया। महिला बंदी बैरक -महिला बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा...