कन्नौज, जून 3 -- कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में निरुद्ध सिद्धदोष बंदियों से उनके मामलों की जानकारी ली तथा चिन्हित बंदियों की अपीलें सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों और पाकशाला का भी जायजा लिया गया। उन्होंने कारागार प्रशासन को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पराविधिक स्वयं सेवक को विचाराधीन और सिद्धदोष बंदियों के अधिकारों से संबंधित मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने को कहा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पराविधिक स्वयं सेवक के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भी पढ़ें- पैरा विधिक स्वयंसेवकों के चयन के लिए साक्षात्कार आठ जून से आवेदन की अंतिम तिथि 30...