सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत चल रहे योग सप्ताह के दौरान बुधवार को जनपद में आयुष विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। जिला कारागार सहारनपुर, देवबंद, भूरी बांस, जड़ौदा पांडा, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, नकुड़ और अध्यान में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार अर्धचक्रासन, भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन और ताड़ासन का अभ्यास कराया। शिविरों में योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही संतुलित खान-पान, बेहतर दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- जेल में बंदियों को योगाभ्यास कराया शिविरों में मौजूद लोगों को 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से जुड...