जिला कारागार में महिला वार्डन से अभद्रता व मारपीट, दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 9 -- जिला कारागार बुलंदशहर में तैनात एक महिला वार्डन ने दो महिलाओं पर मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सिकंदराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बिटावधा निवासी एवं वर्तमान में जिला कारागार में महिला वार्डन के पद पर तैनात रीतु सहारावत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह मई को वह जेल में मुलाकात करने आने वाले कैदियों के परिजनों की चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोप है कि दो बंदियों के परिजन धर्मवती निवासी सलेमपुर ककोड़ और गुड़िया निवासी नगला हुकम सिंह गौतमबुद्धनगर से मुलाकात के बाद उनके हाथों पर लगी मोहर दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों महिलाएं बहस करने लगीं और बिना मोहर दिखाए बाहर जाने लगीं।वार्डन के अनुसार जब उन्होंने दोनों महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.