कानपुर, जून 12 -- कानपुर, संवाददाता। जिला कारागार के अंदर बंदी के साथ मारपीट करने और वजह नहीं बताने पर जेल अधीक्षक ने मामले की शिकायत डीजी जेल से की। जिनके आदेश के बाद डिप्टी जेलर और जेल वार्डर को निलंबित किया गया। जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहपुर जेल से पिछले महीने बंदी सिराज को प्रशासनिक कार्य के लिए लाया गया था। बुधवार को डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और जेल वार्ड श्याम किशोर तिवारी ने बंदी सिराज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों से बंदी को पीटने के वजह पूछी तो वह बता नहीं सके। जिस पर उन्होंने जेल के अंदर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करने की बात बोली। उन्होंने कहा कि जेल में बंदी को सुधारने के लिए लाया जाता है। अगर कोई कर्मचारी गलत काम करेगा, तो उसे भी दंड दिया जाएगा। जिसके बाद उन्ह...