देहरादून, अगस्त 3 -- देश देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति ने सोमवार को जिला कारागार में बंदियों के नैतिक एवं चारित्रिक विकास के उद्देश्य से श्रीमद्भगवद्गीता बांटी और गीता के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उप महानिरीक्षक का विचार मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक-जेल दधिराम मौर्य ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता जीवन जीने की श्रेष्ठ कला सिखाने वाला प्रेरणास्रोत है। इसके उपदेश व्यक्ति को सत्य, अनुशासन, आत्मसंयम और कर्मयोग का मार्ग दिखाते हैं तथा बंदियों के सकारात्मक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक पवन कोठारी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों को आत्मचिंतन और जीवन में नई दिशा प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

गीता का संदेश मुख्...