गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम की ओर से रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला कारागार भोंडसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बंदियों को तंबाकू सेवन, धूम्रपान और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्हें स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-डीएलएसए सह-अध्यक्ष नरेंद्र सूरा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बंदियों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर भविष्य की नींव हैं। उन्होंने आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में अच्छे बदलाव लाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू की लत के दुष्प्रभावों से जागरूक किया मुख्य न्यायिक दंडाध...