हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी। राघव इंस्टीट्यूट ऑफ हेमेटोलॉजी, हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी, राघव हेल्थकेयर और राघव पैथलैब्स एंड इमेजिंग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कारागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चले इस शिविर में 500 बंदियों एवं कारागार कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट एवं हीमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तुषार पाण्डेय और डॉ. मेजर राघव पांडे, सिख सेवा दल, गदरपुर के सुरेन्द्र पाल सिंह और जगजीत सिंह गोल्डी मौजूद रहे। डॉ. तुषार पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...