कानपुर, नवम्बर 26 -- जिला कारागार में बुधवार को मेरठ जोन के डीआईजी जेल सुभाष चन्द्र शाक्य अचानक पहुंच गए। दूसरे जोन के डीआईजी के पहुंचने पर जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि उस समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश मौर्य भी मासिक निरीक्षण कर रहे थे। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक साथ निरीक्षण शुरू किया। डीआईजी जेल करीब तीन घंटा जेल में रहे। यहां जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय, जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर अरूण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, मौसमी राय, प्रेम नारायण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.