बागपत, मार्च 19 -- खेकड़ा। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा बंदियों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मनोवैज्ञानिक टीम ने 9 पुरुष व 4 महिला बंदियों की काउंसलिंग की। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा 19 बंदियों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त ऑडियोमेट्रिस्ट द्वारा 15 बंदियों की श्रवण जांच की गई, जिसमें 2 बंदियों को सुनने की मशीन लगाने की सलाह दी गई। नेत्र परीक्षण के तहत 66 पुरुष व 9 महिला बंदियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 27 पुरुष और 5 महिला बंदियों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। इस प्रकार आयोजित शिविर में कुल 109 पुरुष व 13 महिला बंदियों को लाभ मिला। शिविर में डा. अमित गुप्ता...