जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों की सुनीं समस्याएं
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरनगर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने दोषसिद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया। साथ ही कैदियों से उनकी समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया कि उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कानूनी समस्या होने पर जिला कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्राधिकरण को अवगत कराएं। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होने वाले मामलों की सूची प्रेषित करें, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.