जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। इस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया। कई प्रकार की यातनाएं भी दी। परंतु पंडित नेहरू ने अदम्य साहस, कौशल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में निरंतर आंदोलनरत रहे। अंग्रेजों के खिलाफ अपने विचारों को मजबूती से रखा। अंततः 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज भारत छोड़कर वापस चले गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.