पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहरी कुमार आदित्य एवं ग्रामीण अफरोज आलम से रुपौली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य कुमार ने जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन पूर्णिया जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। आदित्य कुमार ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में नए जिला अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.