सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलाध्यक्ष राज बागची को नई कार्यकारिणी की सूची भेजकर कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की घोषणा करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कमेटी को ओर से 50 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी कमेटी का चयन करते हुए भौगोलिक जिम्मेवारी भी तय की है। कमेटी में शामिल सभी सदस्य अगले पांच वर्षों तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने में योगदान देंगे। पार्टी की ओर से तरूण डे को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए केपी सोरेन, उपाध्यक्ष के लिए जीपालाल मुण्डा, मुरतेज, डोमन महतो, सुनील सिंह समेत अन्य को चयनित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.