जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने मनाई मंगल पांडेय की पुण्यतिथि
आगरा, अप्रैल 9 -- जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने अपने कार्यालय पर अधिवक्ता साथियों के साथ 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान गोष्ठी भी आयोजित हुई। गोष्ठी के शुभारंभ की औपचारिकताएं मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर पूरी की गईं। इस दौरान चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि मंगल पांडे को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। बलिया उत्तर प्रदेश में जन्मे मंगल पांडे 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में भर्ती हुए। चर्बी वाले कारतूसों के विरोध में 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में विद्रोह की चिंगारी भड़काने के कारण उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.