गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक होगी। सीटीएम सपना यादव ने बताया कि जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में आयोजित होगी। इसमें सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ताकि जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...