समस्तीपुर, मार्च 20 -- सरायरंजन। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई विभागीय मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन द्वारा बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण के बाद सामने आई गंभीर अनियमितताओं की रिपोर्ट के आधार पर की गई। मंत्री ने सरायरंजन स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, हरपुर एलौथ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर 10 2 आवासीय बालिका विद्यालय तथा काशीपुर स्थित छात्रावास संख्या-02 का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। विद्यालयों एवं छात्रावासों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई। सुरक्षा गा...