गंगापार, अगस्त 23 -- परिषदीय विद्यालयों में स्काउट गाइड, कब-बुलबुल के प्रति छात्रों में जागरूकता लाने एवं उनको इससे जोड़ने के लिये जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर प्रदीप कुमार सिंह को जिला कमिश्नर(कब) के पद पर मनोनीत किया गया है। जिस पर रविवार को शिक्षक संघों ने बीईओ का फूलपुर बीआरसी में अभिनन्दन किया। अभिनन्दन करने वालों में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतापपुर के मंत्री दिलीप यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ फूलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष मो.शहजाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश मौर्य, शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी, पूर्व एआरपी शशिकांत मिश्रा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...