जिला कमांडेंट ने की होमगार्ड जवानों संग बैठक
श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- श्रावस्ती। होमगार्ड के जिला कमांडेन्ट शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को होमगार्ड कार्यालय भिनगा के सभागार में जवानों के साथ बैठक की। जिसमें शांति व्यवस्था ड्यूटी, हमराह, प्रशासनिक, यातायात व इमरजेंसी ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवानों का हाल जाना। साथ ही प्लाटून कमांडर व सभी सुपरविजन अधिकारी को होमगार्ड जवानों की देखरेख, उनके सुख- सुविधाओं का ख्याल रखने तथा गर्म हवाओं से बचाव संबंधी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्लाटून कमांडर को सही समय पर ड्यूटी चेकिंग करने संबंधी निर्देश दिया। बैठक में बीओ रहमत अली, संपूर्णानंद शुक्ला, योगेंद्र प्रसाद मिश्रा, एडीसी अरुण कुमार शुक्ला, प्लाटून कमांडर रामसूरत गोस्वामी, दिनेश प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला कमांडेंट ने की होमगार्ड जवानों संग बैठक यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.